फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: असामान्य लोडिंग से बेपटरी हुई सेना स्पेशल, प्वाइंट में भी गड़बड़ी की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट स्टेशन पर सेना स्पेशल ट्रेन के एक वैगन के बेपटरी होने की प्रारंभिक रिपोर्ट रेल प्रशासन को मिल गई है। जांच में पाया गया है कि वैगन में असामान्य लोडिंग थी। इसके चलते वैगन पटरी से उतरा था। हालांकि छह सदस्यीय जांच टीम में शामिल तकनीकी दल ने इस पर असहमति जताई है। उनका कहना है कि अगर वैगन में असामान्य लोडिंग होती तो ट्रेन रास्ते में ही पटरी से उतर गई होती। उन्होंने ट्रैक की प्वाइंट में गड़बड़ी की आशंका जताई है। अब इस पर आगे की जांच होगी।
विज्ञापन

मंगलवार रात में गुवाहाटी से सैनिकों को सामान समेत जम्मू ले जा रही सेना स्पेशल ट्रेन रात में 09 बजकर 50 मिनट पर गोरखपुर कैंट स्टेशन के पूर्वी यार्ड में लाइन नंबर 5 पर पहुंची थी कि इंजन से दूसरे नंबर पर लगे वैगन का अगले पहिए पटरी से उतर गए। कंट्रोल रूम से इसकी सूचना मिलने पर रेलवे के अफसर पहुंचे और कोच को पटरी पर वापस लाने का प्रयास किया गया, लेकिन इसमें अत्यधिक देरी की वजह से कोच से पीछे के हिस्से को काटकर उनौला स्टेशन ले जाया गया।
वहीं इंजन काटकर दूसरे ट्रैक पर लाया गया। इसके बाद क्षतिग्रस्त वैगन को वापस पटरी पर लाकर गोरखपुर स्टेशन के यार्ड में पहुंचा दिया गया। रात में दो बजे यह ट्रैक खाली हो गया था। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे सेना स्पेशल ट्रेन कैंट स्टेशन से जम्मू के लिए रवाना हुई। क्षतिग्रस्त वैगन को गोरखपुर स्टेशन के सिक यार्ड में खड़ा किया गया है। ट्रेन के पटरी से उतरने के चलते गोरखपुर-नरकटियागंज और गोरखपुर-पाटलीपुत्र पैसेंजर ट्रेन का संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सेना स्पेशल के एक वैगन के चार पहिए पटरी से उतर गए थे। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनईआर


पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
0 16 जुलाई 2024 को गोरखपुर स्टेशन के यार्ड में एक इंजन पटरी से उतर गया था। यह इंजन मरम्मत को आए एक कोच को लेकर यांत्रिक कारखाना जा रहा था।
0 दो अप्रैल 2024 की शाम करीब सात बजे गोरखपुर स्टेशन यार्ड में एक इंजन पटरी से उतर गया था। यह इंजन शंटिंग कार्य में लगाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें