फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Zoo: चिड़ियाघर में हाथी के लिए बनेगा एक और ठिकाना, बढ़ेगा हाथियों का कुनबा

Wed, 22 Jan 2025 12:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में सवा एकड़ में एक और हाथी रेस्क्यू सेंटर बनेगा। इसके पीछे उद्देश्य यह है कि अगर चिड़ियाघर में हाथियों का कुनबा बढ़ता है तो दिक्कत न हो। राजकीय निर्माण निगम ही इसे बनाएगा। शासन ने हाथी रेस्क्यू सेंटर के लिए करीब 18 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी।
विज्ञापन
चिड़ियाघर में बनकर तैयार रेस्क्यू सेंटर में हाथी गंगा प्रसाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिड़ियाघर में हाथी रेस्क्यू सेंटर के प्रथम फेज का काम पूरा होने के बाद वहां गंगा प्रसाद को शिफ्ट कर दिया गया है। जल्द ही वहां एक और हाथी का ठिकाना बनाया जाएगा। इसमें भी पहले की तरह सारी सुविधाएं होंगी। करीब सवा एकड़ में रेस्क्यू सेंटर बनाया जाएगा।

विज्ञापन

शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में सवा एकड़ में एक और हाथी रेस्क्यू सेंटर बनेगा। इसके पीछे उद्देश्य यह है कि अगर चिड़ियाघर में हाथियों का कुनबा बढ़ता है तो दिक्कत न हो। राजकीय निर्माण निगम ही इसे बनाएगा। शासन ने हाथी रेस्क्यू सेंटर के लिए करीब 18 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी।

इसमें 12 करोड़ की राशि मिल चुकी है, जिससे एक रेस्क्यू सेंटर बनाया जा चुका है। अब दूसरे रेस्क्यू सेंटर की तैयारी राजकीय निर्माण निगम ने शुरू कर दी है। इस सेंटर में भी विश्राम के लिए दो नाइट सेल कीपर हाउस के साथ बनाया जाएगा। इसके अलावा दो फीडिंग प्लेटफाॅर्म, फूड स्टोरेज, स्नान और हाथियों के खेलने के लिए तालाब बनाया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय निर्माण निगम के जीएम डीबी सिंह ने बताया कि जिस तरह पहला हाथी रेस्क्यू सेंटर बनाया गया है। उसी तर्ज पर दूसरा बनाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इससे पहले जहां पर सेंटर को बनाया जाना है, वहां पर पेड़ हैं, उसे कटवाए जाएंगे। इसके बाद काम शुरू किया जाएगा। सेंटर में हाथी के रहने के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें