पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के पीआरओ से मिली जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर-गोमतीनगर इंटरसिटी में छह जुलाई को एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात गोरखपुर आरपीएफ के हेड कांस्टेबल हृदय लाल मांझी, कांस्टेबल सुरेंद्र प्रताप चौरसिया, कांस्टेबल जितेंद्र चौधरी को एक कोच संख्या 193400/सी एनई में एक लावारिस काले रंग का पिट्ठू बैग मिला।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गोरखपुर से लखनऊ जा रही गोमतीनगर इंटरसिटी (15081) में रविवार को एक कोच में आरपीएफ एस्कॉर्ट को लावारिस रखे गए काले रंग के बैग में 20 लाख रुपये मिले हैं। आरपीएफ एस्कॉर्ट ने रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, गोंडा में रुपये सहित बैग को सुरक्षित रखवा दिया है।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के पीआरओ से मिली जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर-गोमतीनगर इंटरसिटी में छह जुलाई को एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात गोरखपुर आरपीएफ के हेड कांस्टेबल हृदय लाल मांझी, कांस्टेबल सुरेंद्र प्रताप चौरसिया, कांस्टेबल जितेंद्र चौधरी को एक कोच संख्या 193400/सी एनई में एक लावारिस काले रंग का पिट्ठू बैग मिला।
इसकी सूचना एस्कॉर्ट ने आरपीएफ गोंडा पोस्ट को दी। ट्रेन जब गोंडा स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर चार पर पहुंची तो आरपीएफ गोंडा के प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय रेलवे स्टॉफ के साथ प्लेटफॉर्म पर पहुंच गए। बैग को चेक किया गया तो एक बैंगनी कलर के चादर में कुल 20 लाख रुपये मिले।
विज्ञापन
आरपीएफ ने कोच में यात्रा कर रहे सभी यात्रियों से काले रंग के बैग के मालिक के संबंध में पूछताछ की लेकिन लोगों ने अनभिज्ञता जाहिर कर दी। यात्रियों ने बताया कि पहले से बैग रखा हुआ था। उन लोगों के सामने किसी ने लाकर नहीं रखा है। इसके बाद बैग को अग्रिम कार्रवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा पर सुरक्षित रखा गया है।