फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिलाओं के गुट ने अचानक डीएम की गाड़ी को घेरा, रोका- जानिए क्या लगाया आरोप

Sun, 08 Dec 2024 10:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सरदारनगर
विज्ञापन
घेराव करती महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
चौरीचौरा तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के तहसील परिसर में प्रवेश करते ही जंगल रसूलपुर नंबर दो की 15 महिलाएं पूर्व में हुई चकबंदी को गलत बताते हुए नारेबाजी करने लगीं। इसी बीच डीएम की गाड़ी आ गई और महिलाएं गाड़ी के आगे आकर खड़ी हो गईं।
विज्ञापन



पुलिस और नायब तहसीलदार ने उन्हें समझा-बुझाकर हटाया। इसके बाद डीएम ने महिलाओं को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे गांव में जाकर चौपाल लगाएं और समस्या का समाधान कराएं।
विज्ञापन


शिकायत करने वालों में शामिल रंभा देवी ने आरोप लगाया कि उनके गांव में पहले जो चकबंदी हो रही है, उसमें खामियां हैं। खेतों की पैमाइश सही से नहीं हो रही है। इसे लेकर 24 नवंबर को एसडीएम चौरीचौरा को शिकायती पत्र दिया गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जो पिलर लगाए गए थे, वे भी उखाड़ दिए गए हैं। डीएम ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।

इसके बाद डीएम कृष्ण करुणेश एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने समाधान दिवस में आए लोगाें की समस्याएं सुनीं। कुल 213 मामले आए और मौके पर छह का निस्तारण हुआ। इस अवसर पर सीडीओ संजय कुमार मीणा, एसडीएम प्रशांत वर्मा सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह, तहसीलदार निशा श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

पीने का पानी, जाम और भ्रष्टाचार का उठा मुद्दा
अवधपुर निवासी राजन पांडेय ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि ग्रामसभा में जल निगम की ओर से पानी की टंकी लगाई गई है लेकिन आधे से अधिक गांव में पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है, जिससे लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। तहसील के अधिवक्ता गिरीश कुमार चंद्रा ने बताया कि भोपा बाजार से चौरीचौरा तहसील गेट पर प्रतिदिन बहुत ही भीषण जाम लग रहा है।

शनिवार को चमड़ा मंडी के पास सड़क पर ही बकरी का बाजार लग रहा है, जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाया।

जब शादी की बात की तो वह धमकी दे रहा है। एसएसपी ने तत्काल केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं तहसील के अधिवक्ताओं ने डीएम से नायब तहसीलदार पर मनमाने तरीके से फाइलों पर आपत्ति लगाने और चकबंदी लेखपाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, जिस पर डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जंगल रसूलपुर नंबर दो की एक महिला ने चकबंदी में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उसके साथ कुछ महिलाएं आई थीं, जो गाड़ी के सामने आ गईं। उन्हें बुलाकर उनकी समस्या सुनी गई। गांव में चौपाल लगाकर शिकायतों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया है: कृष्णा करुणेश, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें