सरदार नगर। चौरीचौरा के भोपा बाजार की अनुराधा पत्नी देवानंद ने अपर पुलिस महानिदेशक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मेरे पति काले रंग की बाइक लेकर मुंडेरा बाजार सामान खरीदने गए थे। शाम को लौटते समय भोपा बाजार चौराहे पर चौरीचौरा पुलिस ने गाड़ी पकड़ ली और कागजात मांगा। कागजात नहीं दिखाने पर बाइक चौरीचौरा थाने में खड़ी करा दी। अनुराधा ने आरोप लगाया कि अपने पति के साथ थाने पर गई तो वहां पर तैनात पुलिस कर्मी ने गाड़ी छोड़ने के लिए रुपये की मांग की। रुपये देने में असमर्थता जताई तो पुलिस कर्मी बोला कि जाओ आरसी पेपर लेकर आओ तभी गाड़ी मिलेगी। जब वह पेपर लेकर थाने गई तो पुलिसकर्मी ने वहां गाड़ी न कहने की बात कहकर लौटा दिया।