फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर एम्स: बिना लाइसेंस के ही चल रही थी दूसरी कैंटीन, निरस्त होने के बाद अब किया आवेदन

Thu, 26 Sep 2024 12:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

एम्स के मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और सेमिनार हॉल के पास संचालित पुष्पा कैंटीन को करीब 10 दिन पहले बंद करा दिया गया था। कैंटीन की जांच में एक्सपायरी डेट की नमकीन मिली थी। जांच हुई तो पता लगा कि संचालक के पास राष्ट्रीय व प्रांतीय स्तर पर कैंटीन संचालन का लाइसेंस है, लेकिन उसने स्थानीय स्तर पर लाइसेंस नहीं लिया था, जबकि संचालन के लिए यह आवश्यक है।
विज्ञापन
गोरखपुर एम्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स परिसर में केवल पुष्पा ही नहीं, दूसरी कैंटीन भी बिना लाइसेंस के ही संचालित हो रही थी। अब जाकर संचालक ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कैंटीन का निरीक्षण किया। इसके अलावा एम्स परिसर में बंद पुष्पा कैंटीन और खुले दोनों आउटलेट का भी निरीक्षण किया गया।

विज्ञापन


एम्स के मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और सेमिनार हॉल के पास संचालित पुष्पा कैंटीन को करीब 10 दिन पहले बंद करा दिया गया था। कैंटीन की जांच में एक्सपायरी डेट की नमकीन मिली थी। जांच हुई तो पता लगा कि संचालक के पास राष्ट्रीय व प्रांतीय स्तर पर कैंटीन संचालन का लाइसेंस है, लेकिन उसने स्थानीय स्तर पर लाइसेंस नहीं लिया था, जबकि संचालन के लिए यह आवश्यक है।

हंगामा मचा तो संचालक ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया। खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से अभी उसे केवल पैकेट बंद आइटम बेचने का लाइसेंस दिया गया है। अन्य लाइसेंस के लिए अभी समीक्षा चल रही है। इसी बीच एम्स परिसर में ही रैन बसेरा के पास संचालित कैंटीन के मालिक ने भी लाइसेंस के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन


इसके बाद यह तथ्य चर्चा में आया कि दूसरा कैंटीन भी बिना लाइसेंस के ही इतने दिनों से संचालित हो रहा था। इसके बाद बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भेजकर इसकी जांच कराई गई। खाद्य सुरक्षा विभाग के डीओ सुधीर कुमार और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि जांच के उपरांत नियमानुसार लाइसेंस जारी होगा।

शर्तें पूरी करने पर पुष्पा कैंटीन को भी मिलेगी अनुमति
बंद चल रहे पुष्पा कैंटीन के संचालक ने कैंटीन खोलने की अनुमति मांगी है। हालांकि, खाद्य सुरक्षा विभाग अभी मानकों की पड़ताल कर रहा है। विभागीय जानकारों का कहना कि जहां कैंटीन संचालित हो रही थी, उस जगह पर सफाई, सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरा आदि की जांच की जा रही है।

सभी मानक ठीक पाए जाने पर कैंटीन संचालन की अनुमति मिलेगी। इसके अलावा अब यह कैंटीन चूंकि खाद्य सुरक्षा विभाग के स्थानीय लाइसेंस के दायरे में आ गई है, इसलिए इसका नियमित निरीक्षण भी होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें