फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स : अगले सप्ताह बढ़ जाएंगे इमरजेंसी में बेड, रेफर नहीं होंगे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स की इमरजेंसी एवं ट्राॅमा सेंटर में 30 बेड बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीद है कि मंगलवार से बढ़े बेड पर मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए जरूरी स्टाफ की तैनाती की प्रक्रिया भी चालू हो गई है।
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर में अभी केवल 30 बेड ही हैं। ये सभी बेड भरे रहते हैं। ऐसे में नए मरीज आने पर अक्सर पहले से भर्ती मरीजों में से जिनकी हालत ठीक होती है, उन्हें या तो वार्ड में भेजा जाता है, या रेफर किया जाता है। इसको लेकर आए दिन हंगामा भी होता है। बीते रविवार को भी इसे लेकर हंगामा हुआ था, जिसके बाद अतिरिक्त प्रभारी की तैनाती के अलावा एक जूनियर रेजिडेंट को भी हटाया गया था। नए प्रभारी डॉ. गौरव गुप्ता ने बताया कि बेड बढ़ाने के लिए कार्य शुरू कर दिए गए हैं। बेड बढ़ जाने के बाद एम्स से किसी को रेफर करने की जरूरत नहीं होगी।
कार्यकारी निदेशक डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि इमरजेंसी एवं ट्राॅमा सेंटर समेत अन्य सभी समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। अगले सप्ताह से बदलाव दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें