फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मिली खामियां, प्रशासन ने होटल मोतीमहल को किया सील- मिले थे होटल के कमरों में युगल जोड़े भी

Sat, 27 Jul 2024 11:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
होटल मोती महल को सील करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर के कैंपियरगंज स्थित सोनौली हाईवे पर रामचौरा में स्थित मोतीमहल होटल को एसडीएम कैंपियरगंज ने शुक्रवार को सील कर दिया। फायर विभाग की एनओसी व सराय एक्ट में पंजीकरण न होने पर यह कार्रवाई हुई है। ब्लू स्टार होटल में हुई जांच के संबंध में अभी रिपोर्ट नहीं आई है।

विज्ञापन


इस कार्रवाई के बाद से हाईवे पर होटल चलाने वालों में हड़कंप मच गया है। वहीं, छापा के दौरान होटल में कई जोड़े भी मिले थे, इसे लेकर भी शुक्रवार को क्षेत्र में चर्चा होती रही। एसडीएम रोहित मौर्य ने बृहस्पतिवार की शाम चार बजे फायर, फूड, राजस्व, विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम के साथ होटल मोतीमहल में छापा मारा था।

जांच में पता चला कि रामचौरा गांव की प्रधान बिंदु यादव के पति दिलीप यादव इस होटल का संचालन करते हैं। यह हाेटल सराय एक्ट में पंजीकृत नहीं है। विद्युत सुरक्षा निदेशालय, फायर विभाग से भी एनओसी नहीं ली गई है।
विज्ञापन


होटल के कमरों की तलाशी लेने पर उसमें 10 लोग मिले जिसमें से सिर्फ दो का विवरण रजिस्टर में दर्ज था। किचन से जांच के लिए सैंपल लेने के बाद टीम हाईवे पर स्थित अन्नू चौरसिया के होटल ब्लू स्टार पहुंची। जांच करने पर पता चला कि यह होटल भी सराय एक्ट में पंजीकृत नहीं है।

संचालक के पास फायर व विद्युत सुरक्षा निदेशालय का एनओसी भी नहीं है। फूड विभाग की टीम ने यहां भी खाद्य पदार्थ का सैंपल लिया।

सीओ कैंपियरगंज गौरव त्रिपाठी ने बताया कि फायर विभाग की रिपोर्ट पर सराय एक्ट में पंजीकरण न होने पर एसडीएम ने मोतीमहल होटल को सील कराया है। दूसरे होटल के संबंध में जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें