फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के काम की खबर: त्योहारों को लेकर कल से चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें, जानिए गोरखपुर से कहां के लिए चलेंगी

Wed, 15 Oct 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

दिल्ली के लिए 96 बसें चलाई जाएंगी फिलहाल 48 चलाई जा रही हैं। लखनऊ के लिए 100 बसें चलाई जाएंगी। फिलहाल लखनऊ के लिए लगभग 50 बसें संचालित की जा रही हैं। कानपुर के लिए चल रही 39 बसों की संख्या को बढ़ाकर 90 कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Festival Calendar 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली व छठ को लेकर बाहर से घर आने वाले लोगों के लिए परिवहन निगम की ओर से अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। 16 अक्तूबर से इन बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


परिवहन निगम से मिली जानकारी के अनुसार, दिवाली में गोरखपुर से दिल्ली, कानपुर, अयोध्या, लखनऊ इत्यादि के लिए चलने वाली बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस दौरान स्थानीय स्तर पर भी बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

दिल्ली के लिए 96 बसें चलाई जाएंगी फिलहाल 48 चलाई जा रही हैं। लखनऊ के लिए 100 बसें चलाई जाएंगी। फिलहाल लखनऊ के लिए लगभग 50 बसें संचालित की जा रही हैं। कानपुर के लिए चल रही 39 बसों की संख्या को बढ़ाकर 90 कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


अयोध्या धाम के लिए 10 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि जिस रूट पर कम भीड़ होगी वहां की बसों को हटाकर लंबी यात्रा वाली रूटों पर चलाया जाएगा। साथ ही लोकल रूट पर भी बसों के फेराें के बढ़ाने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें