फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में चाकू मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज। बलुआ गांव के बृजेश उपाध्याय उर्फ सोनू को पुरानी रंजिश में चाकू मारने के मामले में एक आरोपी दीपू सिंह को पुलिस ने करमैनीघाट पुल से गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। बलुआ गांव के खाझा टोला निवासी सोनू 13 अक्तूबर की रात मेहदावल से स्थित अपनी बहन के यहां से घर जा रहे थे। गांव के पास चहोरी सीवान में पुरानी रंजिश को लेकर शेषनाथ सिंह, दीपू सिंह, मिथिलेश सिंह ने हमला कर लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया था। सीने, हाथ, पैर में कई जगह चाकू मारकर अधमरा कर छोड़कर भाग गए थे। आस-पास के लोगों ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें