झंगहा। फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन रजिस्ट्री कराने और बेचने वाले दो आरोपियों को झंगहा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों की पहचान डेहराडाबर निवासी काशीनाथ व बेनीजोत खरहरा निवासी वीर बहादुर के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। झंगहा के इटौवा निवासी ओम प्रकाश पाठक ने तहरीर देकर बताया था कि गांव में उनकी पैतृक जमीन है। बड़े भाई भैरव प्रसाद पाठक और केशव प्रसाद पाठक ने दो फर्जी गवाह की सहायता से उनका फर्जी आधार कार्ड तैयार करा लिया। 17 मार्च 2023 को केशव प्रसाद की पत्नी उषा देवी ने अपने नाम से चौरीचौरा तहसील में बैनामा करा लिया। कुछ दिन बाद उसे बेच दिया। ब्यूरो