गुलरिहा। 17 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर अगवा करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है। शुक्रवार की शाम को एक किशोरी अचानक लापता हो गई। किशोरी की मां ने गुलरिहा थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि पड़ोस के खुटहन खास गांव निवासी सत्यानंद निषाद उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। काफी खोजबीन के बाद भी जब किशोरी नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी। गुलरिहा पुलिस ने आरोपी सत्यानंद निषाद के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। शनिवार को पुलिस टीम ने उसे बरगदही के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और जांच जारी है।