फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पतंग उतारने के लिए पेड़ पर चढ़ा था मासूम,करंट की चपेट में आने से हो गई मौत

Thu, 15 Jan 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अन्य बच्चों के साथ गांव में पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान उसकी पतंग गांव के पास स्थित एक पेड़ में फंस गई। पतंग निकालने के लिए कान्हा पेड़ पर चढ़ गया। उसी पेड़ के पास से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। जैसे ही वह ऊपर चढ़ा, अचानक करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तीहामुहम्मदपुर में बृहस्पतिवार को अनिल गौड़ उर्फ कान्हा (10) पुत्र रामाश्रय गौड़ की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह ननिहाल में पेड़ पर फंसी पतंग उतारने के लिए पेड़ पर चढ़ा था, जहां हाईटेंशन लाइन में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों के अनुसार, कान्हा गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था और इन दिनों अपने ननिहाल में रह रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अन्य बच्चों के साथ गांव में पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान उसकी पतंग गांव के पास स्थित एक पेड़ में फंस गई।

पतंग निकालने के लिए कान्हा पेड़ पर चढ़ गया। उसी पेड़ के पास से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। जैसे ही वह ऊपर चढ़ा, अचानक करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया। आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़े लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां-बाप और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आबादी के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। बताया जा रहा है कि नाना को कोई संतान नहीं थी, इसलिए कान्हा लंबे समय से ननिहाल में ही रह रहा था। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था।

उसकी असमय मौत से पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें