फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन बेचने के नाम पर व्यापारी से 33 लाख रुपये की ठगी, पिता-पुत्र समेत तीन पर केस

Sat, 01 Nov 2025 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

वार्ड संख्या 15 निवासी व्यापारी विजय कुमार जायसवाल ने पुलिस को बताया कि बाजार के ही रहने वाले प्रशांत उर्फ गोल्डेन जायसवाल पुत्र बलरामदास जायसवाल ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताकर उन्हें अपने धंधे में पैसा लगाने का लालच दिया। उसने कहा कि निवेश करने पर बड़ा मुनाफा मिलेगा।
 
विज्ञापन
FIR - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मुंडेरा बाजार में जमीन के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। नगर के ही एक व्यापारी से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों ने मिलकर 33 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

वार्ड संख्या 15 निवासी व्यापारी विजय कुमार जायसवाल ने पुलिस को बताया कि बाजार के ही रहने वाले प्रशांत उर्फ गोल्डेन जायसवाल पुत्र बलरामदास जायसवाल ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताकर उन्हें अपने धंधे में पैसा लगाने का लालच दिया। उसने कहा कि निवेश करने पर बड़ा मुनाफा मिलेगा।

प्रशांत ने अपने सहयोगी रामवृक्ष के साथ मिलकर चकदेइया में जमीन दिखाया और फर्जी दस्तावेज तैयार कर तीन किस्तों में कुल 44 लाख रुपये ले लिए। व्यापारी का आरोप है कि जब वह तहसील पहुंचे और जमीन के दस्तावेज की जांच कराई तो वे फर्जी निकले।
विज्ञापन

उसके बाद जब उन्होंने जालसाजों से रकम वापस मांगी तो तीन बार में केवल 11 लाख रुपये लौटाए, जबकि 33 लाख रुपये देने में आनाकानी कर रहे हैं। आरोप है कि रुपये मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें