फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टेंगरी के तत्कालीन प्रधान से होगी 3.86 लाख की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। टेंगरी के तत्कालीन ग्राम प्रधान से शौचालय गबन के मामले में 3.86 लाख की वसूली की जाएगी। डीपीआरओ कार्यालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आयुक्त की कोर्ट ने अगस्त 2024 में ग्राम पंचायत टेंगरी में शौचालय निर्माण में 3,86,400 रुपये की गबन की गई धनराशि की वसूली का जिला मजिस्ट्रेट के आदेश को विधिसंगत पाया था। ग्राम पंचायत टेंगरी में 2013 में लोहिया ग्राम योजना के तहत 200 शौचालय बनाए जाने थे। लेकिन जांच में केवल 63 शौचालय पूर्ण पाए गए। 77 शौचालय अधूरे थे और 46 का निर्माण शुरू ही नहीं हुआ था। मामले में जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट ने तत्कालीन ग्राम प्रधान से 3.86 लाख वसूली के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश के बाद मामला फाइल में दब गया था। डीपीआरओ की ओर से अब वसूली की कार्रवाई दोबारा शुरू की जा रही है। डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने बताया कि तत्कालीन ग्राम प्रधान से वसूली की पत्रावलियां तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें