फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिवाली में गोरखपुर-दिल्ली के लिए 28 से चलेंगी अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दिवाली व छठ को लेकर बस यात्रियों को घर लाने व ले जाने की सुविधा के लिए परिवहन निगम जुट गया है। दिवाली में गोरखपुर से दिल्ली, कानपुर, अयोध्या, लखनऊ इत्यादि के लिए चलने वाली बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बढ़ी हुई बसें 28 अक्तूबर से सात नवंबर तक चलाई जाएंगी। इसके लिए स्थानीय स्तर पर भी बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन

परिवहन निगम से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में दिल्ली के लिए 48 बसें चलाई जा रही हैं जिसे बढ़ाकर 96 कर दिया जाएगा। लखनऊ के लिए 80 बसें चल रही हैं जिसे 120 करने की योजना है। इसके साथ ही कानपुर के लिए चल रही 20 बसों की संख्या को 40 किया जाएगा। वहीं अयोध्या धाम के लिए 10 बसें चलाई जाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि जिस रूट पर कम भीड़ होगी, वहां की बसों को हटाकर लंबी यात्रा वाली रूटों पर लगाया जाएगा। इस संबंध में परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि दिवाली व छठ के लिए दिल्ली, लखनऊ, अयोध्या व कानपुर के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। क्षेत्र के लोकल रूटों पर बसों के फेरे को बढ़ा दिया जाएगा। इसके लिए ड्राइवरों को इंसेंटिव भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें