फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गीता दैनंदिनी डायरी की पहली खेप के रूप में 20 हजार प्रतियां छपीं

Sun, 22 Sep 2024 05:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
गीता दैनंदिनी 2025 की नई प्रकाशित डायरी
विज्ञापन
गोरखपुर। गीता प्रेस में वर्ष 2025 के लिए नई डायरी गीता दैनंदिनी की करीब 20 हजार प्रतियां पहली खेप के रूप में छप गई हैं। इसकी चार सौ प्रति नेपाल भेजी गई है। इसके अलावा अन्य सेंटरों पर भी इसे भेजा गया है। शनिवार से 60 हजार प्रतियों की और छपाई शुरू कर दी गई है। गीता प्रेस ने दो लाख से ज्यादा गीता दैनंदिनी के प्रकाशन का लक्ष्य रखा है, जिससे ग्राहकों की मांग को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन


गीता दैनंदिनी डायरी में इस बार गीता प्रेस ने थोड़ा परिवर्तन किया है। इसमें कवर के बाद आगे व पीछे एक रंगीन पेज जोड़ा गया है। आगे गीता प्रेस के मुख्य द्वार की फोटो लगाई गई है। पीछे भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को उपदेश देते चित्र है। इसके साथ ही अगले वर्ष कल्याण पत्रिका में छपने वाले पर्यावरण विशेषांक का उल्लेख कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया है। हाल ही में चित्रमय प्रकाशित गीता प्रबोधनी टीका के साथ चित्रमय दुर्गा सप्तशती, रामचरितमानस व शिवपुराण का जिक्र भी इस डायरी में किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन

कुछ बदलाव के साथ गीता दैनंदिनी की बीस हजार प्रति छाप दी गई है। दो लाख से ज्यादा डायरी छापने का लक्ष्य है, जिससे ग्राहकों की मांग को पूरा किया जा सके।

- लालमणि तिवारी, प्रबंधक, गीता प्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें