फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एयरपोर्ट पर 15 यात्रियों की बंगलूरू की फ्लाइट छूटी, जमकर किया हंगामा-निदेशक ने दी ये सलाह

Sat, 03 May 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

महराजगंज के कोल्हुई निवासी इंसाफ अली ने बताया कि वह दोपहर बाद तीन बजे ही एयरपोर्ट पर आ गए थे। लाइन में टिकट चेक करते समय कर्मचारी एक यात्री से बहस कर रहे थे। 15-20 मिनट तक हम लोग पीछे ही लाइन में खड़े रहे। इसके बाद बताया गया कि बंगलूरू की बोर्डिंग बंद हो गई है।
विज्ञापन
फ्लाइट छूटने के बाद एयपोर्ट के बाहर खड़े निराश यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरपोर्ट पर शुक्रवार को 15 यात्रियों की शाम 5:55 बजे इंडिगो की बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट छूट गई। इससे नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि टिकट का पैसा वापस मांगने पर एयरलाइन कंपनी के कर्मचारियों ने यात्रियों से बदसलूकी की।
विज्ञापन


यात्रियों ने कर्मचारियों के विवाद की वजह से ही फ्लाइट छूटने का भी आरोप लगाया। करीब एक घंटे तक एयरपोर्ट पर हंगामा चलता रहा, इसके बाद निराश होकर यात्री देर शाम करीब 7:30 बजे बाहर निकले। सुशांत कुमार सिंह ने बताया कि मुझे बंगलूरू से गोवा जाना था।

इंडिगो की फ्लाइट का टिकट बुक कराया था। समय से एयरपोर्ट पर पहुंच गया था। टर्मिनल पर तीन लाइन लगी थी। हम भी लाइन में खड़े थे। अचानक कंपनी का सर्वर डाउन हो गया। कर्मचारी आपस में बहस कर रहे थे। एक सीनियर मैडम थीं, जिन्होंने बोर्डिंग पास देने के बाद छीनकर फाड़ दिया। इसका कोई कारण नहीं बताईं। उनके समेत 15 लोगों की फ्लाइट छूट गई है।
विज्ञापन


महराजगंज के कोल्हुई निवासी इंसाफ अली ने बताया कि वह दोपहर बाद तीन बजे ही एयरपोर्ट पर आ गए थे। लाइन में टिकट चेक करते समय कर्मचारी एक यात्री से बहस कर रहे थे। 15-20 मिनट तक हम लोग पीछे ही लाइन में खड़े रहे। इसके बाद बताया गया कि बंगलूरू की बोर्डिंग बंद हो गई है।

इसके बाद कर्मचारी काउंटर बंद करके चले गए। एक घंटे तक यात्री वहां खड़े रहे, कोई सुनवाई नहीं हुई। गोरखपुर की स्नेहा ने बताया कि 3:30 बजे तक एयरपोर्ट पर आ गई थी। लाइन में यात्री से कर्मचारियों का विवाद हुआ था। उसकी वजह से बाकी लोगों को वापस भेज दिया गया।

वह बंगलूरू में नौकरी करती है, समय पर पहुंचना था। फ्लाइट तो छूट ही रिफंड देने से भी मना कर दिए। गगहा के रहने वाले गुफरान खान ने बताया कि बंगलूरू से आबूधाबी जाना था। इसके लिए टिकट का बुक कराया था। अंदर जाने पर कर्मचारियों के विवाद की वजह से तमाम लोगों को वापस कर दिया गया। यात्रियों ने बताया कि जिन्हें जाना जरूरी है, वे लखनऊ जा रहे हैं, वहां से फ्लाइट पकड़ेंगे। -

इस मामले की जानकारी है। यात्री देर से आए थे, इसलिए उनकी फ्लाइट छूट गई है। यात्रियों को समय का ध्यान देना चाहिए: आरके पराशर, निदेशक, एयरपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें