फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहर में चलने लगे डेढ़ लाख एसी, खपत के साथ बढ़ी ट्रिपिंग

Mon, 22 Apr 2024 05:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गर्मी ने तेवर दिखाए तो घरों में कूलर, पंखे, फ्रिज के साथ एसी भी चलने लगे हैं। इस कारण शहर में सब स्टेशनों व फीडरों पर करीब 10 प्रतिशत लोड बढ़ गया है और बार-बार ट्रिपिंग से लोगों को पसीना आ रहा है। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार शहर में डेढ़ लाख से अधिक एसी चल रहे हैं, जिसके कारण काफी संख्या में उपभाेक्ताओं के स्वीकृत लोड की अपेक्षा खपत अधिक हो रही है।
विज्ञापन


शहर के दिव्यनगर, इंजीनियरिंग कॉलेज, मोहद्दीपुर, नार्मल क्षेत्र में जगरन्नाथपुर एवं शाहपुर क्षेत्र में बिजली की ट्रिपिंग से अधिक परेशानी हो रही है। भीषण गर्मी में ट्रिपिंग होने पर लोग बिजली विभाग में शिकायत कर रहे हैं तो एक क्षेत्र की लाइन जोड़ने में दूसरे क्षेत्र की बिजली भी काटी जा रही है।
गोरखनाथ क्षेत्र में शनिवार को सात बार से अधिक बिजली कटी, जबकि बिछिया में भी बिजली आती-जाती रही। जगरन्नाथपुर में फीडर का दायरा लंबा है, जब बिजली कटती है तो लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बिजली निगम का दावा है कि ओवरलोड कम करने के लिए 40 हजार किलो वॉट के नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, लेकिन ट्रिपिंग के कारण शहर के लोगों को परेशान होना पड़ा है।

कोट
गर्मी में एसी अधिक चलने से लोड बढ़ जाता है, लेकिन ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करके ट्रिपिंग कम किया गया है। पांच फीडरों का लोड बांट दिया गया है, जबकि एक सप्ताह में नए फीडर बनाकर पांच फीडर के उपभोक्ताओं को बांट दिया जाएगा।
विज्ञापन

- आशु कालिया, मुख्य अभियंता
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें