फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 14 चौकी प्रभारी और 11 दरोगा बदले- जानिए किसकी कहां हुई तैनाती

Wed, 05 Feb 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

एसएसपी ने 14 चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करने के साथ अलग-अलग थानों पर तैनात 11 दारोगा का भी स्थानांतरण किया है।
विज्ञापन
एसएसपी गौरव ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने सोमवार की देर रात फलमंडी चौकी प्रभारी रामजी गुप्ता और आजादनगर चौकी प्रभारी रहे अखिलेश कुमार अरुण को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा 14 चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करने के साथ अलग-अलग थानों पर तैनात 11 दारोगा का भी स्थानांतरण किया है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी रहे उदयभान सिंह को इंजीनियरिंग कालेज चौकी का प्रभार मिला है। यहां तैनात विजय गौड़ को सोनबरसा बाबू चौकी पर भेजा गया है। चौकी प्रभारी धर्मशाला रहे अमरेश कुमार सिंह को आजाद नगर चौकी का प्रभार मिला है। झंगहा थाने में तैनात रहे दारोगा अजय श्रीवास्तव को धर्मशाला चौकी पर भेजा गया है।

एसएसआइ रामगढ़ताल थाना अनित कुमार राय को फलमंडी चौकी,कस्बा बांसगांव में तैनात रविंद्र नाथ चौबे को असुरन भेजा गया है। गुलरिहा थाने पर तैनात रहे दारोगा अरुण सिंह को कस्बा बांसगांव चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


सोनबरसा बाबू चौकी के प्रभारी रहे राहुल दूबे को विश्वविद्यालय, जानीपुर चौकी प्रभारी अनीश सिंह को पटना घाट,यहां तैनात अजय राय को नथमलपुर, झंगहा थाने पर तैनात ज्याेति नारायण तिवारी को जंगल धूसड़, गोरखनाथ थाने पर तैनात शैलेंद्र मिश्रा को जानीपुर, बलुआ चौकी प्रभारी संतोष सिंह को सोहगौरा और यहां तैनात रहे सुधीर कुमार को सौहगौरा भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें