गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने 31 अक्तूबर को 11 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ ने दी।
05131 गोरखपुर-बहराइच पूजा स्पेशल गोरखपुर से सुबह 05:25 बजे प्रस्थान कर आनन्दनगर, बढ़नी, गोंडा होकर चलाई जाएगी।
05049 छपरा-अमृतसर पूजा विशेष गाड़ी छपरा से सुबह 10:15 बजे प्रस्थान कर थावे, गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर होकर चलाई जाएगी।
06530 गोमती नगर-सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बंगलूरू पूजा स्पेशल गोमतीनगर से दोपहर 12:20 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर, भटनी, मऊ, वाराणसी होकर चलाई जाएगी।
03132 गोरखपुर-सियालदह पूजा स्पेशल गोरखपुर से दोपहर 1:00 बजे प्रस्थान कर सीवान, छपरा, पटना होकर चलाई जाएगी।
01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) पूजा स्पेशल गोरखपुर से दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान कर गोंडा, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन (झांसी) होते हुए चलाई जाएगी।
05132 बहराइच-गोरखपुर पूजा स्पेशल बहराइच से 14:30 बजे प्रस्थान कर गोंडा, बढ़नी, आनंदनगर होते हुए चलाई जाएगी।
05056 बढ़नी-आसनसोल पूजा स्पेशल बढ़नी से शाम 4:00 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर, थावे, खैरा होते हुए चलाई जाएगी।
05634 गोरखपुर-नारंगी पूजा स्पेशल गोरखपुर से शाम 4:55 बजे प्रस्थान कर सीवान, छपरा होते हुए चलाई जाएगी।
01416 गोरखपुर-पुणे पूजा स्पेशल गोरखपुर से शाम 5:30 बजे प्रस्थान कर गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल होकर चलाई जाएगी।
04730 गोरखपुर-श्री गंगानगर जंक्शन पूजा स्पेशल गोरखपुर से शाम 7:30 बजे प्रस्थान कर बढ़नी, गोंडा, सीतापुर होकर चलाई जाएगी।
04830 गोरखपुर-जोधपुर पूजा स्पेशल गोरखपुर से रात 11:25 बजे प्रस्थान कर बस्ती, अयोध्या धाम जं., लखनऊ होकर चलाई जाएगी।