फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सांसद रवि किशन ने कहा- अखिलेश यादव ने प्रदेश के 75 जिलों में गोरखपुर ही क्यों चुना?

Wed, 04 Sep 2024 04:13 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में सदस्यता अभियान के तहत सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना गोरखपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने और सांसद रवि किशन ने प्रेस वार्ता की। रवि किशन ने अखिलेश यादव के बयान पर आपत्ति और सवाल भी उठाए।
विज्ञापन
सांसद रवि किशन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान पर गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन शुक्ला की प्रतिक्रिया सामने आई है। मीडिया से बात करते हुए सांसद रवि किशन ने कहा कि उन्होंने गोरखपुर की जनता की आस्था पर प्रहार किया है। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में आखिर क्यों उन्होंने गोरखपुर को चुना? इसका सवाल अखिलेश यादव खुद बताएं क्योंकि उन्हीं से इस सवाल का जवाब चाहिए।

विज्ञापन




कहने का मकसद क्या रहा, यह वही बताएं। कहा, गोरखनाथ मंदिर यहां के लोगों की आस्था का केंद्र है और अखिलेश यादव का ये बयान यहां के लोगों की आस्था पर प्रहार है। उनके कहने का सीधा मतलब यही है। ऐसे में खुद बताएं कि आखिर गोरखपुर का नाम लेकर उन्होंने लेकर क्यों कहा?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें