फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:सांसद रवि किशन ने कहा, 'शस्त्र भी चाहिए शास्त्र के साथ, बालाजी मंदिर के लड्डू में बीफ का मीट' इसलिए जरूरी

Sat, 21 Sep 2024 07:09 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि शस्त्र भी चाहिए शास्त्र के साथ। बताया खुद पुजारी का लड़का हूं। जितनी समझ है उसके हिसाब से आगे आप संत, महात्मा, पुजारी बनेंगे। लेकिन, योद्धा भी बनिए। बालाजी मंदिर में कैसे बीफ के लड्डू को प्रसाद की तरह दिया जा रहा था, ये पूरे विश्व में आज चर्चित विषय है।
विज्ञापन
सांसद रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद रवि किशन शुक्ला ने श्रद्धांजलि सभा में कहा कि महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ दूरद्रष्टा संत थे। उन्होंने शिक्षा के साथ ही चिकित्सा स्वास्थ्य की मजबूती को लेकर जो प्रयास किए वह अनिर्वचनीय हैं। दोनों ही महंत, संत के साथ योद्धा भी थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में पांच सौ साल बाद राम मंदिर बन पाया है तो यह गोरक्षपीठ और इसके पीठाधीश्वरों की देन है।

विज्ञापन



कहा, 500 वर्ष बाद राम मंदिर बना, इसके आंदोलन शुरुआत गोरखपीठ से ही हुई थी। उन्होंने श्रद्धांजलि सभा में मौजूद पूजा पद्धति और कर्मकांड की शिक्षा ले रहे युवाओं से अपील की। कहा, शस्त्र भी चाहिए शास्त्र के साथ। बताया खुद पुजारी का लड़का हूं। जितनी समझ है उसके हिसाब से आगे आप संत, महात्मा, पुजारी बनेंगे। लेकिन, योद्धा भी बनिए।
विज्ञापन


देख ही रहें हैं बालाजी मंदिर में कैसे मटन और बीफ के मीट को पीसकर मिलाकर लड्डू तैयार कर प्रसाद हिंदुओं को दिया जा रहा है। मंदिर जो चला रहे थे वो हिंदू नहीं थे और ये विषय आज पूरे विश्व में चर्चित है कि बीफ का मटन दिया जा रहा था प्रसाद वाले लड्डू में। अब ये समय आ गया है कि शस्त्र और शास्त्र को एक साथ चलने की जरबरत है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें