अगर इस सप्ताह ट्रेन से लखनऊ की तरफ यात्रा करनी है तो यह जान लें कि गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी और गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस समेत 24 जोड़ी ट्रेनें एक से चार जुलाई के बीच निरस्त हैं। कई ट्रेनें गोरखपुर के बजाय लखनऊ से ही यात्रा आरंभ व समाप्त करेंगी।
यह जानकारी देते हुए सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर-लखनऊ रूट पर गोंडा और बुढ़वल के बीच हर दिन 100 से अधिक ट्रेन व मालगाड़ी का संचालन होता है। इस रूट पर ट्रैक की क्षमता बढ़ाने के लिए तीसरी लाइन बिछ रही है, जिसके पहले खंड की इंटरलाॅकिंग का काम चल रहा है।
इसके चलते गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस तीन जुलाई तक निरस्त रहेगी। गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस भी एक जुलाई को निरस्त रहेगी। एक व तीन जुलाई को छपरा-मथुरा जं. एक्सप्रेस निरस्त है। बरौनी-ग्वालियर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस भी एक से चार जुलाई तक निरस्त रहेगी।
लखनऊ जं.-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस भी तीन जुलाई तक निरस्त है। गोरखपुर से एक से चार जुलाई तक चलने वाली गोरखपुर-लखनऊ जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस भी चार जुलाई तक निरस्त रहेगी। गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। नकहा जंगल-गोमती नगर एक्सप्रेस चार जुलाई तक निरस्त रहेगी।
दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस चार जुलाई तक निरस्त रहेगी। ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस तीन जुलाई तक निरस्त रहेगी। सहरसा से एक जुलाई को चलने वाली सहरसा-सरहिंद विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। गुवाहाटी-जम्मूतवी विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। तीन जुलाई को गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी।