लोकसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8:30 बजे से शुरू हो गई। मतगणना की सुरक्षा में अर्द्धसैनिक बल, पीएसी, सिविल पुलिस के जवानों सहित राजपत्रित अधिकारियों को लगाया गया है। मतगणना स्थल को आउटर, इनर और आइसोलेशन कार्डन में विभाजित कर तीन पालियों में ड्यूटी लगाई गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट और सर्विस वोट गिने जा रहे हैं।
मंगलवार सुबह 6:30 बजे सबसे पहले विश्वविद्यालय का स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। दो राउंड के अनुसार जो आंकड़े हैं, उसमें इंडी गठबंधन और भाजपा दोनों अलग-अलग सीटों पर आगे चल रहे हैं।
गोरखपुर-बस्ती मंडल की 9 सीट का हाल एक नज़र में
सीट -----उम्मीदवार---- आगे------ पीेछे
गोरखपुर -रविकिशन (भाजपा) 83846 -काजल निषाद (सपा) 66353 - भाजपा 17,493 से आगे
बांसगांव -कमलेश पासवान (भाजपा) 83846 - सदल प्रसाद (कांग्रेस) 66363 - भाजपा 17,483 से आगे
देवरिया- शशांक मणि (भाजपा) 63971 -- अखिलेश प्रताप (कांग्रेस) 53047 , भाजपा से 10924 आगे
महराजगंज- पंकज चौधरी (भाजपा) 38236 - वीरेंद्र चौधरी (कांग्रेस) 34225 , भाजपा से 4011 आगे
कुशीनगर- विजय दुबे (भाजपा) 32561 -अजय पिंटू (सपा) 24441 - भाजपा 8120 से आगे
सलेमपुर-रमाशंकर राजभर( सपा) 7367 --रविंद्र कुशवाहा( भाजपा) 5950 , सपा 1417
बस्ती- रामप्रसाद चौधरी (सपा) 117483 -हरीश द्विवेदी (भाजपा) 102403 , सपा 15080 से आगे
डुमरियागंज - जगदंबिरा पाल(भाजपा) 35919 , कुशल तिवारी( सपा) 35357 , भाजपा से 562 आगे
संतकबीनगर -लक्ष्मीकांत निषाद (सपा) 87542 -प्रवीण निषाद (भाजपा) 55290 , सपा से 32252 आगे