फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ, रवि किशन बोले- बेहतर प्रदर्शन कर खुद को साबित करें खिलाड़ी

Fri, 27 Jan 2023 06:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

सासंद रवि किशन ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आप देश का भविष्य हैं। इस खेल के माध्यम से अपना सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन दें, ताकि आप अपने साथ इस पूर्वांचल,प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकें। आप हमेशा बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करें और यह तभी संभव होगा जब आप का पूरा ध्यान अपने खेल पर होगा।  
 
 
विज्ञापन
सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में गुरुवार को सांसद खेल स्पर्धा महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। इसका शुभारंभ गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने किया। इसका आयोजन गोरखपुर रिजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जा रहा है। जो 27 जनवरी से 16 फरवरी तक आयोजित होगा। इस दौरान कई खिलाड़ी अपने खेल कला का प्रदर्शन करेंगे। सांसद ने सभी खिलाड़ियों को सर्वप्रथम शपथ दिलाई। 

विज्ञापन

 
सासंद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि इस खेल महाकुंभ का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को बढ़ावा देना है। स्थानीय व ग्रामीण खिलाड़ियों को भी मुख्य धारा से जोड़ा जाए,इसके लिए यह सरकार की खास पहल है। वर्तमान में पीएम मोदी व सीएम योगी ने खिलाड़ियों का सर्वाधिक उत्साह बढ़ाया है। खिलाड़ी विश्व स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहें हैं। खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफार्म मुहैया कराया गया है। संसाधन की कमी नहीं होने दी गयी है। आज देश का युवा अपने सपने पूरा कर रहा है।  
 
सासंद रवि किशन ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आप देश का भविष्य हैं। इस खेल के माध्यम से अपना सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन दें, ताकि आप अपने साथ इस पूर्वांचल,प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकें। आप हमेशा बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करें और यह तभी संभव होगा जब आप का पूरा ध्यान अपने खेल पर होगा।  
विज्ञापन

 
सांसद ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आप सभी जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें एंव उस लक्ष्य पर सतत प्रयास करें। लक्ष्य अवश्य प्राप्त होगा। बिना लक्ष्य के जीवन का कोई महत्व नहीं होता । इसलिए जीवन में बेहतर करने का सदैव प्रयत्न करें। सांसद ने कुश्ती खिलाड़ियों का हाथ मिलाकर इस महाकुंभ की शुरुआत की।इनके साथ कैम्पियरगंज के विधायक फतेहबहादुर सिंह एंव पिपराइच के विधायक महेन्द्र पाल सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें