फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुर्माना : गोरखपुर में अब इधर- उधर गाड़ी खड़ी की तो..भरना पड़ेगा 1 हजार-500 रुपये जुर्माना- जानिए क्यों

Sat, 05 Jul 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि नो पार्किंग में जुर्माने का रेट बढ़ा दिया गया है। यातायात पुलिस की जांच में अगर सड़क पर वाहन खड़ा मिले तो उसे टोचन कर यार्ड में ले जाएगा। इसके बाद जुर्माना देने पर ही उसे छोड़ा जाएगा। चार पहिया वाहनां को छुड़ाने के लिए अब एक हजार की जगह पांच हजार रुपये देने होंगे, जबकि दो पहिया वाहनों के लिए 300 की जगह एक हजार रुपये लगेंगे।
विज्ञापन
गोलघर की सड़क पर खड़े वाहनों से लगता है जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर। नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने से पहले अब आप पहले कई बार सोच लें। सड़कों पर वाहन खड़ा करना अब शहरवासियों को महंगा पड़ेगा। नो पार्किंग के जुर्माने को बढ़ा दिया गया है। अब बाइक खड़ी करने पर 300 की जगह एक हजार रुपये और कार के लिए एक हजार की जगह पांच हजार रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा।

विज्ञापन

शहर के प्रमुख बाजारों को जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस और नगर निगम योजनाएं बना रहा है। इसे लेकर दोनों विभागों ने बैठक की। गोलघर समेत अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में वाहनों की पार्किंग को लेकर चर्चा हुई। दोनों विभागों ने मिलकर पार्किंग के लिए कुछ स्थान चिह्नित किए हैं। इस दौरान नए नियम के तहत जुर्माना शुल्क पर भी चर्चा हुई।

एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि नो पार्किंग में जुर्माने का रेट बढ़ा दिया गया है। यातायात पुलिस की जांच में अगर सड़क पर वाहन खड़ा मिले तो उसे टोचन कर यार्ड में ले जाएगा। इसके बाद जुर्माना देने पर ही उसे छोड़ा जाएगा। चार पहिया वाहनां को छुड़ाने के लिए अब एक हजार की जगह पांच हजार रुपये देने होंगे, जबकि दो पहिया वाहनों के लिए 300 की जगह एक हजार रुपये लगेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम के साथ दोबारा बैठक होने पर इसे लागू किया जाएगा। इसमें से 20 प्रतिशत नगर निगम को जाएगा और अन्य ट्रेजरी में जमा होंगे। एसपी ने शहर के लोगों से अपील है कि चिह्नित पार्किंग स्थल पर ही अपने वाहन को खड़ा करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें