फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News : ई-रिक्शा चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, दो मासूम जिंदा जले; सात लोग झुलसे

Wed, 12 Jun 2024 10:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला, गोरखपुर

सार

सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं।
विज्ञापन
1 of 7
इसी घर में आग लगी थी... - फोटो : अमर उजाला
शहर में गोरखनाथ इलाके के रामपुर नया गांव में मंगलवार रात करीब नौ बजे ई-रिक्शा चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग में झुलसकर दो मासूम जिंदा जल गए। सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं।
विज्ञापन

2 of 7
आग लगने के बाद घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ क्षेत्र के रामपुर नया गांव निवासी रामजी जायसवाल के घर ई-रिक्शा को चार्ज करते समय शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। बगल में खड़ी मोपेड आग की चपेट में आ गई, जिससे उसकी टंकी में धमाका हो गया।
विज्ञापन

3 of 7
मृतक के पास खड़े दुखी परिजन - फोटो : अमर उजाला
इससे आग पूरे घर में फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस व अग्निशमेन विभाग की गाड़ी पहुंचीं। कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। घायलों को तत्काल बाहर निकाला गया।

 

4 of 7
आग लगने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे कमिश्नर व एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां आठ साल की अंशिका जायसवाल और तीन साल की अनवी की मौत हो गई। आग की चपेट में आकर रितु, शिपू, साक्षी, मीना, रूपम, शिब्बू और रामजी जायसवाल झुलस गए हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
घर में जला समान - फोटो : अमर उजाला
इनका इलाज चल रहा है।

ई-रिक्शा पर खेल रहे बच्चे झूलसे
रात के समय घर पर ई रिक्शा खड़ा कर चार्ज किया जा रहा था। जिसमें बच्चे खेल रहे थे। अचानक शॉट सर्किट से आग लग गई। रामजी जायसवाल की मोपेड अंदर खड़ी थी। जिसमें आग लगते ही विस्फोट हो गया और आग चारो तरफ फैल गई। रामजी डीजल-पेट्रोल बेचने का काम करते थे, आशंका जताई जा रही है कि घर में कुछ पेट्रोल भी रखा था जिसके चलते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

6 of 7
मौके पर जांच करते पुलिस के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
देर रात मेडिकल कॉलेज पहुंचकर कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीएम कृष्णा करुणेश, डीआईजी आनंद कुलकर्णी, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने घायलों को देखा और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेडिकल कॉलेज में घायलों का इलाज चल रहा - फोटो : अमर उजाला
इनका चल रहा है इलाज
रामजी जायसवाल (55), रितु जायसवाल (38) पत्नी ऋषिकेश जयसवाल, शिपु जायसवाल (13) पुत्री रामजी जयसवाल, साक्षी जायसवाल (20) पुत्री रामजी जयसवाल, मीना जायसवाल (50) पुत्री रामजी जयसवाल, रुपम जायसवाल (20) पुत्री भजुराम जायसवाल, सिब्बू (22) पुत्र रामजी जायसवाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें