फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ओसियन 11 रिसॉर्ट पहुंची जीएसटी टीम, खंगाले जा रहे हैं बुकिंग के रिकार्ड

Thu, 06 Nov 2025 03:56 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पिछले वर्षों में जमा कराए गए जीएसटी कर और शादी की बुकिंग की कुल रकम के मिलान में अंतर पाए जाने की आशंका पर टीम जांच करने पहुंची है। शासन स्तर के अलावा कमिश्नर स्तर से भी ऐसे कर चोरी करने वाले और व्यापार के नाम पर लोगों से लाखों रुपये जमा करवाने वालों की जांच के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
जीएसटी की टीम जांच करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वस्तु एवं सेवा कर( जीएसटी) की टीम गोरखनाथ नकहा स्थित ओसियन 11 रिजार्ट पहुंची। वहां शादी की बुकिंग के साथ अन्य बुकिंग के प्रपत्रों को खंगाला जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि बुकिंग के सापेक्ष जीएसटी कर का भुगतान एक सा नहीं मिला।

विज्ञापन

पिछले वर्षों में जमा कराए गए जीएसटी कर और शादी की बुकिंग की कुल रकम के मिलान में अंतर पाए जाने की आशंका पर टीम जांच करने पहुंची है। शासन स्तर के अलावा कमिश्नर स्तर से भी ऐसे कर चोरी करने वाले और व्यापार के नाम पर लोगों से लाखों रुपये जमा करवाने वालों की जांच के निर्देश दिए गए थे।

इसी की आशंका के तहत टीम पहुंची है। करीब दोपहर 12 बजे से पहुंची टीम जांच पड़ताल कर रही है। खबर लिखे जाने तक जांच जारी थी। आगे खबर अपडेट की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें