गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव में आ रहे बाॅलीवुड कलाकारों ने वीडियो जारी कर लोगों को आमंत्रित किया है। गायक बादशाह ने वीडियो जारी कर कहा है कि मैं बहुत उत्सुक हूं। गोरखपुर मोत्सव में पहली बार 13 जनवरी को आ रहा हूं। मिलकर खूब डांस और मस्ती करेंगे। वहीं, मैथिली ठाकुर ने वीडियो जारी कर कहा कि हम 13 को आ रहे हैं। भक्ति संगीत के साथ राम नाम साझा करने के लिए हम आ रहे हैं। आप सब परिवार सहित आएं। सभी कलाकार इस आयोजन को लेकर उत्साहित हैं। संवाद