गोरखपुर। बेमौसम बारिश ने अप्रैल में फरवरी वाली ठंडी का एहसास करा दिया। बारिश से दिन का तापमान काफी ज्यादा लुढ़क गया।
अधिकतम तापमान मात्र 27.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि अप्रैल महीने में दिन के सामान्य तुलना में 10 डिग्री कम रहा। मौसम में यह बदलाव किसानों के लिए राहत लेकर आया है क्योंकि बारिश से जमीन में नमी बढ़ जाएगी और जुताई में आसानी होगी। वहीं, मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले तीन चार दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है।