गोरखपुर। पहाड़ों के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के फिर से मजबूत होने की वजह से बुधवार को शहर के कई इलाकों में झमाझम बारिश से ठंड का अहसास हुआ। बारिश की वजह से निचले इलाकों में पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। हालांकि कुछ ही देर में पानी निकल गया। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को भी मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
बुधवार को सुबह आकाश पूरी तरह से साफ रहा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ बादल छाने लगे। काले बादल छाने के साथ मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया और शहर झमाझम बारिश होने लगी। इसकी वजह से शहर के निचले इलाके महुई सुघरपुर, गीताप्रेस रोड, मियां बाजार में पानी भर गया। तापमान में गिरावट की वजह से मौसम खुशनुमा बना रहा।