फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर : घर की छत पर लगी कुंडी से लटका मिला युवक का शव

Sat, 06 May 2023 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट (गोरखपुर)। पिपराइच थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा में एक मई की दोपहर छत की कुंडी से संदिग्ध हालत में युवक का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, घटना की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा निवासिनी किसमती देवी ने मामले में तहरीर दी। आरोप लगाया कि वह एक मई को अपनी बहू को प्रसव पीड़ा होने पर उसे लेकर भटहट सीएचसी गई थी। घर पर उसका पुत्र मुकेश कुमार अकेले था। उसे सूचना मिली कि उसके पुत्र की संदिग्ध हालत में फंदे से लटका शव मिला है। गांव के ही एक नामजद युवक व उसके कुछ साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि 20 अप्रैल की सुबह चार बजे आरोपित संदिग्ध युवकों ने उसके घर पहुंच कर उसे धमकाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें