फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur : देश के सबसे बड़े ड्रोन शो में शामिल होने आज आएंगे सीएम योगी, करेंगे काकोरी के बलिदानियों को याद

Sun, 18 Dec 2022 04:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की दोपहर बाद दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। वह यहां काकोरी ट्रेन एक्शन के बलिदानियों की याद में आयोजित होने जा रहे देश के सबसे बड़े ड्रोन शो में शामिल होंगे।

विज्ञापन


आजादी के अमृत वर्ष के कार्यक्रमों की कड़ी में यह आयोजन 19 दिसंबर की शाम पांच बजे रामगढ़ताल के सामने स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में होगा। इस दौरान 750 ड्रोन की रंग-बिरंगी आभा में जंग-ए-आजादी की गाथा जीवंत होगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय संस्कृति एवं विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी और प्रदेश सरकार के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री रविवार की शाम गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद विकास कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों से भी वह मुलाकात कर सकते हैं। निकाय चुनाव के मद्देनजर उनका यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें