उरूवा ब्लॉक का निरीक्षण करते सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) शाश्वत त्रिपुरारी ने मंगलवार को उरुवा विकास खंड में कुआनो नदी के तट और इकडंगा ग्राम पंचायत में पोखरे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नदी संरक्षण, भूजल पुनर्भरण और जल निकायों के पुनर्जनन को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने इन कार्यों को एक मॉडल के रूप में विकसित करने पर जोर दिया, जिसे अन्य क्षेत्रों में लागू किया जा सके। उन्होंने बीडीओ और टीम को समन्वित प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया। यह पहल स्थानीय जल संसाधनों के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरणीय स्थिरता और सामुदायिक विकास के लिए मिसाल बनेगी।