फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र: भूमि पूजन के साथ शुरू हुई रामलीला, माता पार्वती ने भगवान शिव से जताई राम कथा सुनने की इच्छा

Mon, 30 Sep 2024 01:26 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

बर्डघाट रामलीला का मंचन रविवार से शुरु हो गया है। मंचन शुरू होने से पहले भूमि पूजन का कार्यक्रम पुरोहित पं अनुराग त्रिपाठी के वैदिक मंत्रोचार से कमेटी के अध्यक्ष गणेश वर्मा ने किया।
विज्ञापन
बर्डघाट रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला में ,नारद मोह, का मंचन करते कलाकार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्र को लेकर बर्डघाट रामलीला मैदान में रविवार को भूमि पूजन के बाद रामलीला का शुभारंभ हो गया। पहले दिन की रामलीला में शिव शती संवाद, नारद मोह व रावण जन्म का मंचन किया गया। दिखाया गया कि माता पार्वती भागवान शिव की पूजा-अर्चना करने के बाद निवेदन करती हैं कि हम राम कथा नहीं सुन पाए थे। हमें आपसे राम कथा सुनकर अपने आप को धन्य करना है। माता पार्वती के आग्रह पर भगवान शिव राम कथा सुनाते हैं।
विज्ञापन


कलाकारों ने दिखाया कि कैसे भगवान नारद भगवान शिव के समक्ष बैठ जाते हैं, जिससे उनको श्राप मिलता है। मंचन के क्रम में आगे दिखाया गया कि रावण व कुंभ करण का जन्म होता है। दोनों भगवान ब्रह्मा की आराधना करते हैं जिसके बाद ब्रह्मा प्रसन्न होकर वरदान देते हैं, जिसके बाद रावण व कुंभकरण लंका पर कब्जा कर लेते हैं। साथ ही पुष्पक विमान भी दोनों छीन लेते हैं। पहले दिन का मंचन देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

मंचन शुरू होने से पहले भूमि पूजन का कार्यक्रम पुरोहित पं अनुराग त्रिपाठी के वैदिक मंत्रोचार से गणेश वर्मा ने किया। इस अवसर पर अंजू चौधरी, अनिल बरनवाल, हरिद्वार वर्मा, रवि वर्मा, पंकज गोयल, मनोज वर्मा, बलवंत आर्या व काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें