गोरखपुर। रेलवे प्रशासन के मुरादाबाद मंडल के पुल संख्या 1133 डाउन और 1135 डाउन के गर्डर को हटाए जाने के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिए जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन, रि-शिड्यूलिंग और नियंत्रण किया जाएगा। गोरखपुर से 22 मई को प्रस्थान करने वाली गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस और अमृतसर से 21 मई को प्रस्थान करने वाली अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसी तरह, दरभंगा से 20 मई को प्रस्थान करने वाली दरभंगा-जालंधर सिटी एक्सप्रेस और जालंधर सिटी से 21 मई को प्रस्थान करने वाली जालंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। संवाद