तारामंडल स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में बच्चा भर्ती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर एम्स इलाके के नंदानगर दरगाहिया निवासी आकाश का पत्नी से विवाद चल रहा है। बुधवार को पति पत्नी एम्स थाने में एक दूसरे की शिकायत लेकर पहुंचे थे। इस दौरान थाने के बाहर आकाश ने अपने दो साल के बेटे को उठाकर पटक दिया। गंभीर हालात में बच्चे का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज। आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ।