फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur : छह साल की मासूम से हैवानियत का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, कहा, नशे में हो गई गलती

Sun, 21 Apr 2024 01:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

सीसी टीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों को उठाया था। पूछताछ के बाद असली आरोपी तक पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह साल की बच्ची के साथ हैवानियत करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों को उठाया था। पूछताछ के बाद असली आरोपी तक पुलिस पहुंच गई। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने बताया कि वह नशे में था। उसने अपनी इस गलती के लिए पुलिसवालों से कहा कि साहब मेरा हाथ काट दो। इसी हाथ से मैने उस बच्ची को उठाया था। फिलहाल पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, मेडिकल कालेज में भर्ती बच्ची का ऑपरेशन किया गया है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन


धर्मशाला के पास फुटपाथ पर बुधवार की रात अपनी मां के साथ सोई छह साल की बच्ची को अगवा कर हैवानियत की घटना सामने आई थी। जांच में सामने आया कि बच्ची के पिता की मौत हो चुकी है। उसकी मां भीख मांगकर गुजारा करने के साथ ही धर्मशाला पुल के नीचे फुटपाथ पर रहती है। बुधवार की रात में महिला अपनी बच्ची के साथ ही फुटपाथ पर सोई थी। उसी दौरान नशे में पहुंचे युवक ने बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर महिला पहुंची तो आरोपित फरार हो गया। महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची कैंट व गोरखनाथ थाना पुलिस ने साक्ष्य एकत्र करने के साथ ही बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर शुक्रवार की सुबह बच्ची को बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल व आस-पास के इलाके के सीसी कैमरा का फुटेज व सर्विलांस की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी थी। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर घटना के समय उस तरफ से गुजर रहे तीन युवकों को संदेह के आधार पर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसके बाद आरोपी के बारे में जानकारी हुई। पुलिस ने बताया कि नशे में धुत्त एक युवक ने बच्ची को उसकी मां के पास से उठा लिया और रेप कर दिया। आरोपी को पकड़ लिया गया है।

ब्लीडिंग नहीं रुकने पर करना पड़ा ऑपरेशन
हैवानियत की शिकार मासूम को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की सुबह भर्ती कराया गया जहां उसका ब्लीडिंग नहीं रुकने पर शुक्रवार की रात में ही डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया। डॉक्टरों की माने तो उसकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें