फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजल हत्याकांड : किन्नरों ने खोराबार थाना घेरकर किया हंगामा, साथी के हत्या से थी नाराज- जानिए कैसे कराया शांत

Sat, 16 Nov 2024 10:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

खोराबार के ताल कंदला गांव के सामने फोरलेन के किनारे एक नवंबर को एक शव मिला था। पहचान देवरिया कस्बे के अमित उर्फ काजल किन्नर के रूप में हुई। काजल के भाई राजकुमार ने रामपुर के निजामुद्दीन पर हत्या का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
थाने का घेराव करते किन्नर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खोराबार। देवरिया के गौरीबाजार की काजल किन्नर उर्फ अमित के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए किन्नरों की भीड़ ने शुक्रवार को खोराबार थाने का घेराव किया। 50 से अधिक संख्या में पहुंचे किन्नरों को समझाने में पुलिस के पसीने छूट गए। करीब आधे घंटे तक किन्नर थाने के सामने खड़े होकर हंगामा करते रहे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन



शुक्रवार को काजल की माता कनैला देवी, पिता राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, भाई राजकुमार के साथ देवरिया व भटनी के 50 से अधिक किन्नर पहुंचे थे। किन्नरों ने ताली पीट-पीटकर हंगामा करते हुए थाना प्रभारी से आरोपी निजामुद्दीन की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


आरोपी की पत्नी ने कराई थी हत्या
सीओ कैंट योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर देवरिया निवासी आरोपी निजामुद्दीन की पत्नी रूबी किन्नर को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। निजामुद्दीन की तलाश चल रही है। रूबी करीब 15 साल से निजामुद्दीन से शादी करके उसके साथ रह रही थी।

दोनों के बच्चे भी हैं। इस बीच उसकी काजल से भी दोस्ती हो गई थी। इसका रूबी विरोध करती थी। रूबी के कहने पर ही निजामुद्दीन ने काजल की हत्या कर शव खोराबार में फेंका था। इसलिए निजामुद्दीन के साथ ही रूबी को भी आरोपी बनाया गया है।

रूबी की गिरफ्तारी के बाद कुछ किन्नरों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने जब सारी बातें समझाईं तब वे माने। ट्रांसजेंडर सुरक्षा प्रकोष्ठ गोरखपुर के विनोद कुमार त्रिपाठी भी थाने पर आकर किन्नरों की मदद में सीओ और थाना प्रभारी से
बात कर न्याय की गुहार लगाई।

एक नवंबर को मिला था शव
खोराबार के ताल कंदला गांव के सामने फोरलेन के किनारे एक नवंबर को एक शव मिला था। पहचान देवरिया कस्बे के अमित उर्फ काजल किन्नर के रूप में हुई। काजल के भाई राजकुमार ने रामपुर के निजामुद्दीन पर हत्या का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें