20 मिनट की देरी से आई सत्याग्रह
सत्याग्रह एक्सप्रेस का गोरखपुर स्टेशन पर पहुंचने का समय दोपहर तीन बजकर 25 मिनट पर है। अक्सर ही यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 5-10 मिनट पहले ही पहुंचती है। बुधवार को यह करीब 12 मिनट पहले आ गई थी।
इसे भी पढ़ें: परदेसियों और बरात में आए वाहन से भी बढ़ा रहा प्रदूषण, भीड़ से परेशान गोरखपुर
इसके चलते बृहस्पतिवार को इस ट्रेन के यात्री पहले से ही प्लेटफार्म पर टहल रहे थे। ट्रेन के समय से आने की घोषणा होती रही, लेकिन ट्रेन करीब 20 मिनट विलंब से एक नंबर प्लेटफार्म पर पहुंची। इस ट्रेन से बड़ी संख्या में यात्री गोरखपुर स्टेशन पर उतरे। इस खाली हुए जगह को यहां से चढ़े यात्रियों ने भर दिया।