फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भारत में सर्वत्र गूंजती है गोरखनाथ को गोरखबानी : प्रो. हरि प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
- शोधपीठ में योग कार्यशाला के चौथे दिन आयोजित हुआ योग प्रशिक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ में चल रही ग्रीष्मकालीन योग कार्यशाला में रविवार को योग प्रशिक्षण एवं ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के प्रो. हरि प्रसाद अधिकारी ने कहा कि योग बहुत व्यापक है। गोरखनाथ की गोरखबानी भारत में सर्वत्र गूंजती है। यहीं से भारत में योग का व्यापक प्रादुर्भाव है। योग कर्म की कुशलता है। एक-एक कर्म को हमें समझकर करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि योग चित्त की स्थिरता प्रदान करता है। चित्त स्थिरता से ही अध्यापन होता है। आजीविका खोजना नहीं पड़ता है, वह स्वयं खोजते खोजते चली आएगी।
योग प्रशिक्षण डाॅ. विनय कुमार मल्ल ने दिया। मुख्य अतिथि का स्वागत शोधपीठ के उप निदेशक डॉ. कुशलनाथ मिश्र ने किया। संचालन रिसर्च एसोसिएट डॉ. सुनील कुमार और धन्यवाद ज्ञापन सहायक निदेशक डॉ. सोनल सिंह ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सहायक ग्रंथालयी डॉ. मनोज कुमार द्विवेदी, डॉ. प्रांगेश मिश्र, शोध अध्येता हर्षवर्धन सिंह, डॉ. कुंवर रणंजय सिंह, चिन्मयानंद मल्ल आदि जुड़े रहे।
विज्ञापन

-
जनपद स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता आज
महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ में योग कार्यशाला के साथ ही द्वितीय जनपद स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता दो दिनों तक चलेगी। कार्यशाला के समापन समारोह के साथ विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। योगासन प्रतियोगियता का उद्घाटन सोमवार को सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य अभिषेक कुमार पांडेय करेंगे। शोधपीठ के उपनिदेशक डॉ. कुशल नाथ मिश्र ने बताया कि योगासन प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी शोधपीठ में अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें