गोरखपुर। स्वर्णकार समाज अपने आराध्य देव महाराजा अजमीढ़ देव की जयंती शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि हाटा के विधायक मोहन वर्मा होंगे। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने दी। वह सराफा भवन में आयोजित राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मंडल अध्यक्ष आशीष वर्मा एवं मंडल महासचिव गिरिजेश वर्मा ने कहा कि समारोह के बाद प्रदेश प्रतिनिधि सभा की बैठक होगी। महानगर प्रभारी उमाशंकर वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के राष्ट्रीय महासचिव अजय स्वर्णकार समेत प्रदेश के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। संवाद