फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज मनोज कुमार बोले: पदक मिलने पर सभी देते साथ, संघर्ष में सरकार थामे हाथ तो बनेगी बात

Tue, 02 May 2023 12:06 PM IST
vivek shukla प्रीति कश्यप, गोरखपुर।

सार

 स्वर्ण पदक विजेता व अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज मनोज कुमार शहर के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए गोरखपुर आए हुए थे। खिलाड़ियों काे प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि मुक्केबाजी में कोच कम हैं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज मनोज कुमार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पदक जीतने के बाद हर कोई साथ देने के लिए आगे आता है, लेकिन जरूरी है कि शुरुआती दौर में ही सरकार खिलाड़ियों का हाथ थामें। उन्हें सुविधाएं दें और प्रोत्साहित करे, तब जाकर कहीं बात बनेगी। गोरखपुर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां हर घर में खिलाड़ी हैं। बस जरूरत है इन प्रतिभाओं को तराशने की। यह कहना है स्वर्ण पदक विजेता व अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज मनोज कुमार का।

विज्ञापन


गोरखपुर शहर के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए पदक विजेता मनोज गोरखपुर आए हुए थे। खिलाड़ियों काे प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि मुक्केबाजी में कोच कम हैं।

इसे भी पढ़ें: 19 लाख खातों में फंसे हैं 300 करोड़, लंबे समय से नहीं हो रहा था संचालन
विज्ञापन


कहा, सरकार को चाहिए कि कोच मुहैया कराएं, ताकि क्षेत्र में यहां की भी प्रतिभा वैश्विक मंच पर चमके। उन्होंने कहा कि मुक्केबाजी गंभीरता से खेले जाने वाला खेल है। कोच की तरह एक गुरु की भी जरूरत होती है। जिनके मार्गदर्शन के बिना जीवन में लक्ष्य साधा नहीं जा सकता है। शुरुआती दौर में मेरे बड़े भाई ने गुरु की भूमिका निभाई।

विज्ञापन

दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद सरकार ले फैसला

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में बैठे कुश्ती खिलाड़ियों को लेकर पदक विजेता मनोज कुमार ने कहा कि सरकार को दोनों पक्षों की बात सुननी चाहिए। साक्ष्य के आधार पर फैसला लिया जाना चाहिए।

दहेज में एक मुट्ठी चावल लेकर आए थे चर्चा में
विश्व चैंपियन बनने के अलावा पदक मुक्केबाज मनोज कुमार ने मिसाल पेश करते हुए अपनी शादी के दौरान दहेज में एक मुट्ठी चावल लिया था। जिसके बाद प्रशंसकों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ था।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें