फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोड़धोइया नाला : फिर से तैयार होगा ले आउट..कम से कम टूटेंगे मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अब गोड़धोइया नाला के सुदंरीकरण के लिए फिर से ले आउट तैयार किया जाएगा। लखनऊ से आई जल निगम की टीम अभी दो दिनों तक और सर्वे करेगी। इसके बाद डिजाइन तैयार कर शासन को उपलब्ध कराएगी। नाले के एलाइमेंट को लेकर खास सावधानी बरती जा रही है। संभावना तलाशी जा रही हे कि कम से कम लोगों के मकान तोड़े जाएं।
विज्ञापन




जल निगम की टीम ने शनिवार की सुबह कमिश्नर अनिल ढींगरा से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान टीम के सदस्यों ने अब तक हुए सर्वे की जानकारी दी। कमिश्नर ने टीम के सदस्यों से कहा कि नाला का डिजाइन ऐसा बनाएं, जिससे कम से कम मकानों का नुकसान हो।



दरअसल, गोड़धोइया नाला का दोबारा सर्वे करके डिजाइन बनाने का निर्देश सीएम ने दिया है। इसके लिए जल निगम, लखनऊ की चार सदस्यीय टीम शुक्रवार को गोरखपुर पहुंची। यह टीम लगातार सर्वे कर रही है। टीम के सदस्यों ने शनिवार को गोड़धोइया नाला का कई जगहों पर निरीक्षण किया। हालांकि, बारिश के दौरान सर्वे काम प्रभावित हुआ। टीम के सदस्य नाले के प्राकृतिक बहाव का भी गंभीरता से अध्ययन कर रहे हैं। इसके बाद यह टीम अपनी रिपोर्ट शासन को देगी।
विज्ञापन




शुक्रवार को टीम ने मेडिकल कालेज, मोगलहा के पास से शुरू हुए नाले के आसपास बने मकानों के साथ ही भविष्य में पानी के बहाव का भी अध्ययन किया था। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने बताया कि सर्वे करने आई टीम को यह निर्देश दिया गया है कि नाला निर्माण के सर्वे यह ध्यान रखें कि लोगों का मकान कम से कम प्रभावित हो।





कमिश्नर से मिले नाला संघर्ष समिति के लोग



गोड़धोइया नाला संघर्ष समिति के पदाधिकारी शनिवार की सुबह नौ बजे जल निगम नगरीय के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। वहां लोगों की मुलाकात किसी से नहीं हुई। लोगों का कहना है कि जल निगम के अधिकारी इस प्रकरण में उन लोगों से ठीक से बात नहीं कर रहे हैं। इसके बाद वहां से लोग कमिश्नर आवास पर पहुंचे। लोगों ने कमिश्नर से मिलकर अपनी बात रखी। कमिश्नर ने बताया कि तकनीकी टीम सर्वे करके नाला का डिजाइन बनाएगी। इसके बाद दोबारा सर्वे कराया जाएगा। नाला संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष प्रमोद सिंह, अन्नपूर्णा गुप्ता, अमर मिश्रा काशी चौबे, राकेश कुमार शर्मा और अमरनाथ उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें