गोरखपुर। गंगोत्री देवी स्कूल ऑफ नर्सिंग की जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्राओं को बृहस्पतिवार को डॉक्टरों ने कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान डॉ. डीसी नायक को जीवंत युग पुरुष के सम्मान से सम्मानित किया गया।
डॉ. शिव शंकर शाही ने शपथ ले रही छात्राओं को मानवता की सेवा को ही अपना कर्तव्य और धर्म बनाने को प्रेरित किया। डॉ. डीसी नायक ने कहा कि नर्सिंग एक पवित्र कार्य है। चिकित्सा में नर्सिंग की भूमिका अहम है। डॉ. एके चतुर्वेदी ने कहा कि नर्सिंग स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है। डॉ. सीमा शाही ने छात्राओं को सेवा करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान जीएनएम एवं फिजियोथिरेपी की छात्राओं के रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर डॉ. दीप्ती चतुर्वेदी, डॉ. मनीष नायक, रीना त्रिपाठी, आशुतोष मिश्र प्रधानाचार्य लौरीटा याकूब, कॉलेज के व्यवस्थापक आशुतोष मिश्र, जेनी जोशफ, डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पूनम शुक्ला आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो