वृदावन में अखिल भारतीय विद्या संस्थान द्वारा 34 वां जुडो व कुराश की प्रतियोगिता का आयोजित किया
गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्या संस्थान की ओर से वृंदावन में आयोजित 34वीं जुडो व कुराश प्रतियोगिता में सरस्वती बालिका विद्यालय सूर्यकुंड की बाल, किशोर व तरुण वर्ग की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में आठ गोल्ड, पांच सिल्वर व पांच कांस्य प्राप्त हुए। बाल वर्ग की आराध्या और कुराश की प्रतियोगिता में सात गोल्ड पाकर आस्था, खुशबू, माधवी, अर्पिता, पारुल व साक्षी का चयन एसजीएफआई में हुआ। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. सरोज तिवारी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। संवाद