फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दुष्कर्म के बाद गला दबाकर की गई थी बच्ची की हत्या, दंपती हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी ट्रक चालक ने कबूली हत्या, बोला-पहचान न हो जाए इसलिए मार डाला
विज्ञापन

- दुष्कर्म, हत्या, आपराधिक साजिश व पॉक्सो एक्ट की धारा में पुलिस ने दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। बड़हलगंज इलाके में 10 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गई थी। सोमवार को डॉक्टरों की दो टीम ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने वैजाइनल स्वैप को सुरक्षित कर लिया है। वहीं मौत की वजह दम घुटना सामने आया है। उसके सिर में भी चोट के निशान मिले हैं।
उधर, सोमवार को पुलिस ने हत्या, आपराधिक साजिश, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर आरोपी कुबेर और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुख्य आरोपी कुबेर के अलावा अन्य सभी की भूमिका की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर में खेलते समय बड़हलगंज के एक गांव से 10 साल की बच्ची लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी शाम में तलाश शुरू की तो वह पड़ोसी के घर में अचेत हालत में मिली थी। आनन-फानन परिजन उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

आरोप लगा कि दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही फरार आरोपियों को कौड़ीराम के पास से हिरासत में ले लिया था। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दंपती के अलावा बेटे दीपचन्द व गौतम को भी आरोपी बनाया है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें