फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मदद के बहाने किशोरी को बुलाया, फिर हरदोई ले जाकर किया ये काम, मां के डांटने पर नाराज होकर गई थी पीड़िता

Sun, 18 Jun 2023 12:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक किशोरी को मदद के बहाने बुलाया गया। इसके बाद किशोरी को नौकरानी बना लिया। दंपती को गीडा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोरी जनवरी से ही गायब थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के गीडा इलाके की एक 16 वर्षीय किशोरी को मदद के बहाने नौकरानी बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी दंपती को गीडा पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर किशोरी को मुक्त करा लिया। पुलिस ने आरोपी दंपती को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के कुअरपुर वशिष्ठ निवासी उदय पाल और उसकी पत्नी अनिता के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, गीडा में रहने वाली किशोरी को उसकी मां ने किसी बात पर डांट दिया। इससे नाराज होकर वह पड़ोस में रहने वाली अनिता के पास मदद के लिए चली गई।

तब उदय गीडा की एक फैक्टरी में काम करता था और यहीं पर किराए के मकान में रहता था। किशोरी को मदद के बहाने अपने घर में रखा और फिर अचानक 28 जनवरी 22 को उसे लेकर हरदोई चला गया।
विज्ञापन


परिजनों को तब लगा कि बेटी नाराज है और पड़ोस में ही है, आ जाएगी। लेकिन, अचानक दंपती जब उसे लेकर लापता हो गए तो पीड़ित पिता ने 29 जनवरी को गीडा थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसे हरदोई में नौकरानी बनाकर रखा गया है।
 

पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी कि इसी बीच आरोपी किसी काम से गीडा आ गया। आरोपी दंपती साथ में किशोरी को लेकर आए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए किशोरी को मुक्त करा लिया।
विज्ञापन

एसओ मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर किशोरी को मुक्त करा लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें