फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टहलने निकली युवती और छात्रा लापता, मां की तहरीर पर केस दर्ज

Tue, 01 Oct 2024 06:49 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

एक गांव की एक युवती और छात्रा शनिवार को लापता हो गईं। दोनों के मां की तहरीर पर मंगलवार को कैंपियरगंज थाने में पुलिस छह लोगों पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। दोनों युवतियों की मां ने तहरीर में लिखा है कि शनिवार शाम करीब 6:30 बजे कक्षा आठ में पढ़ने वाली छात्रा 20 वर्षीय युवती के साथ टहलने निकली।

विज्ञापन


आरोप है कि गांव के कुछ मनबढ़ों ने उनका अपहरण कर लिया है। आरोपियों के घर जाने पर वे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है, बहुत जल्द आरोपियों को पकड़कर युवती और छात्रा को ढूंढ निकाला जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें